फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पौत्री की सगाई लेकर जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो कार पलटने से हुआ हादसा, कई अन्य परिजन भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। पौत्री की सगाई लेकर जा रहे बाबा की बोलेरो कार पलटने के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य परिजन घायल हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।
मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी सुधीर की पुत्री की बृहस्पतिवार को शादी है। बुधवार को परिजन बोलेरो कार लेकर दिल्ली के बुद्ध् विहार जा रहे थे। सगाई लेकर जाने वालों में सुधीर के पिता महक सिंह और अन्य परिजन वीरसेन , प्रिया, गौतम, आर्यन व तनीषा मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांव दाहा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट कई। हादसे में सभी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 70 वर्षीय महक सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची तो शोक छा गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक पर बंदरों ने किया हमला
शाहपुर। गांव बसधाडा निवासी वासिद का सात वर्षीय पुत्र अर्श अपने घर के आंगन में खेल रहा था । इसी दौरान बंदरों का एक झुंड उसके घर में घुस गया और अर्श पर हमला कर दिया। अर्श घायल हो गया। परिजनों ने घायल बालक का एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें