मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन में कॉलेज के पुराने साथी एकत्र हुए। सभी ने एक-दूसरे से कॉलेज के समय की बातें साझा की।
प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने कहा कि हम जिस कॉलेज में पढ़ते हैं, उससे हमारी यादें जुड़ी रहती है। हमारे जीवन में हमारे कॉलेज का बड़ा महत्व होता हैं। पुरातन छात्र सम्मेलन भूली बिसरी यादों को संजोने का एक बड़ा माध्यम हैं। इस अवर पर पुराने छात्रों ने अपने संस्मरण भी सुनाएं। बड़ी संख्या में पुरातन छात्र मौजूद रहे। डॉ मुकेश चंद, डॉ सुनीता शर्मा आदि ने विचार रखे।