फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध बलदेव का एक हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध बलदेव का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद में रविवार को गली में खड़े होने से रोके जाने से गुस्साए युवकों ने ग्रामीण के घर पर हमला कर दिया था। हमले में वृद्ध बलदेव सिंह सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार को हमले में घायल वृद्ध बलदेव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वृद्ध बलदेव की पुत्रवधू प्रिया पत्नी प्रवीण ने मामले में आठ आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले के एक आरोपी विनोद को बुधवार सुबह गांव गढ़ी नौआबाद स्थित रघुकुल विद्यापीठ स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें