फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं के निस्तारण को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान समस्याओं के निस्तारण को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में किसानों एवं भूमिहीन मजदूरों के कर्ज माफ करने तथा पुराने किसान कार्ड का कर्ज माफ कर नए कार्ड जारी करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त डीजल के दाम कम करने, ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने, पीएम किसान योजना में 18 हजार रुपये प्रति वर्ष देने, गन्ना किसानों का भुगतान तुरंत कराने, सभी लोगों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप देशवाल, विलक्षण देशवाल, अमित त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें