फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिकारी सुन रहे थे फरियाद, पीड़ित ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आदरणीय सर, इस खबर को समाधान दिवस की खबर के साथ ही प्रयोग में लेने की कृपा करे।
विज्ञापन

-




- पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में लिया
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बाहर एक फरियादी ने शिकायत के बाद भी रास्ते से अवैध कब्जा न हटवाए जाने से नाराज होकर अपने ऊपर डीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तहसील जानसठ के गांव कम्हेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र धूम सिंह शनिवार को तहसील में डीजल तेल से भरी बोतल लेकर पहुंचा। वहां तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें सीडीओ संदीप भागिया जनता की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने अपने शरीर के ऊपर बोतल से डीजल तेल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास करने लगा। ग्रामीण के आत्मदाह करने के प्रयास की जानकारी पाकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। ग्रामीण नरेंद्र सिंह का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने उसके रास्ते पर जबरन कब्जा कर रखा है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस और तहसील अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक रास्ते से कब्जा नहीं हटवाया गया। ग्रामीण ने ककरौली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण का आरोप था कि कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसने हताश होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि शाम के समय आत्मदाह का प्रयास करने वाले ग्रामीण को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें