-संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसीलदार राधेश्याम गौड़ की अध्यक्षता में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने सीओ राम आशीष यादव के साथ मिलकर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
तहसीलदार ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कराकर तय समयावधि में निस्तारण कराया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायत प्राप्त हुईं, जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार अजय कुमार, एसडीओ रवि कुमार प्रजापति, पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह, नगर पंचायत क्लर्क मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।