फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेनतीजा रही अधिकारियों और किसानों की वार्ता, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। राजपुर गढ़ी गांव में धरना दे रहे भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और किसानों की अफसरों से वार्ता बेनतीजा रही। कार्यकर्ता मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरणसिंह ने कहा कि एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए किसानों की जमीन ली जा रही है। किसान को अपनी जमीन पर बने एक्सप्रेस वे पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का राजपुर गढ़ी गांव में धरना जारी है। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरणसिंह ने कहा कि किसान को अपनी जमीन पर चलने के लिए भी टोल टैक्स देना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की अंग्रेजी सरकार से तुलना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों ने चौगामा नहर में पानी छोड़ने, गन्ने का भुगतान समय पर दिलाने, नदी की गंदगी दूर कराने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। धरनास्थल पर पहुंंचे एसडीएम अरुण कुमार, विद्युत निगम के एक्सईएन अजय कुमार केम, गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों के साथ घंटों चली वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों का प्रतिनिधि मंडल छह अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करेगा। इस दौरान दीपक सोम अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें