फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामनवमी पर निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विभिन्न बैंड की मधुर धुन ने राम भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने फूलों की जमकर वर्षा की।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से सुबह के समय सुन्दरकांड एवं यज्ञ का पाठ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्यमी सतीश गोयल, रघुराज गर्ग एवं वैभव जैन रहे। मुख्य यजमान समिति के संरक्षक एवं सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मनीष चौधरी रहे। भगवान श्रीराम को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन के नेतृत्व में भगवान श्रीराम परिवार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। पटेलनगर रामलीला मैदान से शुरु हुई यात्रा मंडी समिति रोड, डाकखाना रोड, पीठ बाजार, गुड मंडी, गऊशाला रोड होते हुए वापस पटेलनगर स्थित रामलीला भवन पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर अनिल ऐरन, गोपाल चौधरी, सुरेन्द्र संगल, प्रमोद गुप्ता, अनिल लोहिया, नारायण ऐरन, अंशुल गुप्ता, जितेन्द्र कुछच्ल, विनय गुप्ता, रघुराज गर्ग, सुरेन्द्र मंगल, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें