फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में अफसरों ने संकल्प लिए

विज्ञापन
रोडवेज डिपो पर एआरएम बीपी अग्रवाल अपने क्लर्क के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नए साल में अफसरों ने संकल्प लिए, कर्मचारियों की भी परेशानी जानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए साल के पहले दिन कुछ नया करने का हर कोई संकल्प लेता है। ऐसा ही कुछ अधिकारियों ने भी किया। उन्होंने वर्ष के पहले दिन अपने कार्यालयों में समय से पहुंच कर कर्मचारियों की समस्याएं भी जानी और अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का भी संकल्प दिलवाया। अधिकारियों ने स्वयं भी नया साल में हर रोज कुछ नया समाज हित में करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी नए साल के पहले दिन समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर नए साल की शुभकामनाएं दी। यात्रियों का हर संभव ध्यान रखने, स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था सही कराने का संकल्प लिया। परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल भी सुबह नौ बजे अपने दफ्तर पहुंचे। स्वयं अपने कमरे की साफ सफाई की। इसके बाद पहुंचे कर्मचारियों के साथ नए साल में अपने कर्तव्यों को प्रति निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लिया। साथ ही समाजहित में कार्य करने का भी संकल्प लिया। सरकुलर रोड स्थित जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी साढ़े नौ बजे पहुंचे। सभी कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी भी सुबह साढ़े नौ बजे अपने ऑफिस पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी। करीब दस बजे चरथावल के गांव पिपलशाह से आए किसानों की परेशानी सुनी। उन्होंने सेंटर की समस्या बताई। रामराज के किसानों ने इंडेंट और सेंटर की परेशानी से अवगत कराया। किसानों को समस्या का निदान करने का भरोसा दिया। डीसीओ डा द्विवेदी ने किसानों के हित में काम करनें का संकल्प लिया।

बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी अपने दफ्तर में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी कार्यालय में क्लर्क को दिशा निर्देश देते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रेलवे स्टेशन के केबिन में स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी अपने कर्मचारियों के साथ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें