फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
muzaffarnagar
विज्ञापन
डीएम ने सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने जिले में सम्भावित बाढ़ से पूर्व तैयारी को जनपद स्तर पर गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक की। सभी विभागों को बाढ़ एवं सूखा आपदा प्रबंधन योजना बनाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने संवेदनशील इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व में की गई तैयारियों की समीक्षा की। बंधों, बाढ़ चौकियों, सुरक्षित स्थलों, आश्रय स्थलों, बाढ़ के दोैरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए। निकायों एवं अन्य क्षेत्रों के नालों की सफाई का कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं में नावों की मरम्मत का कार्य समस से पूर्ण कर लिया जाएं। शत-प्रतिशत हैंडपंपों को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखे जाने का निर्देश दिए। ड्रेनेज खंड को अपने स्तर की सम्पूर्ण तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। कहा कि जनपद में बने तटबंधों का निरीक्षण कर लिया जाएं। बैराज के गेटों के खुलने एवं बन्द होने की सूचना रखी जाएं।
एडीएम गजेन्द्र कुमार ने सभी विभागों को बाढ़ एवं सूखा आपदा प्रबन्धन योजना बनाने के निर्देश दिए। नाव-नाविक, गोताखोर को सूचीबद्ध करने और अस्थाई पंपिंग सेट की सूची तैयार करने के लिए कहा गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस तरह जनधन हानि के लिए हम तैयारी कर रहे है, उसी तरह पशुओं की देखभाल को समुचित तैयारी कर लें।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार, चिकित्सा विभाग, ड्रेनेज खण्ड, शिक्षा विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकर चतुर्वेदी एवं राहत सहायक नासिर हुसैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें