फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आरएम से मिले पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने रोष जताया। इस मामले में सहारनपुर में बैठक भी हुई। समस्याओं को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) योगेंद्र प्रताप सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार और क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर ने क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात कर बताया कि चालकों व परिचालकों को बस को किमी के हिसाब से चलाने पर पैसा मिलता है। बस का लोड फैक्टर सही न आने पर इस पैसे से भी पैसा काट लिया जाता है। इससे चालकों व परिचालक तनाव में रहते हैं। मुजफ्फरनगर डिपो की वर्कशॉप में काम करने वाले दो कर्मचारियों विजय व सुरेंद्र का अन्य डिपो में तबादला कर दिया गया।
इनमें सुरेंद्र की सेवानिवृत्ति में मात्र दस माह शेष बचे हैं, उनका तबादला भी नियम विरुद्ध है। इस दौरान वीरेंद्र कुमार, निशांत राठी भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें