घरों में रहकर ही अदा करें ईद की नमाज : डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम ने जनपदवासियों को ईद पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि यहां की जनता सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद आपसी मैत्री का त्योहार है, सभी लोग इस पर्व को कोरोना संक्रमण एवं लाकडाउन के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर मनाएं। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि जनपदवासियों से अनुरोध है कि ईद की नमाज अपने-अपने घरों में रहकर ही अदा करें। खुद भी इस संक्रमण से बचें और अपने परिवार को भी इससे सुरक्षित रखें। अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें।