दूध का कारोबार भी प्रभावित
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में आई ईद पर रेडीमेड गारमेंट व फुटवियर के साथ ही दूध का कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के मोतीमहल स्थित प्रसिद्ध श्रीगणेश दूध डेयरी के मालिक सौरभ मित्तल ने बताया कि हर वर्ष ईद की पूर्व संध्या पर हजारों लीटर दूध की खपत होती थी। इस बार दूध की बिक्री घटकर आधे से भी कम रह गई है। दूध के बड़े खरीदार तो दुकानों पर पहुंचे ही नहीं हैं। हर साल की अपेक्षा इस बार एक व्यक्ति केवल दो से पांच लीटर तक ही दूध लेकर गया है। वहीं, श्रीगणेश डेयरी पर कोरोना संक्रमण के चलते पीपीई किट पहनकर दूध की बिक्री की गई।