फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम और अफसरों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम और अफसरों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। एक युवक ने मुख्यमंत्री और सूबे के आला अफसरों के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इस पोस्ट को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि यह पोस्ट काफी समय पुरानी बताई गई है।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र निवासी युवक ने कुछ दिन पूर्व अपनी फेसबुक आईडी पर एक वर्ग के लोगों को भड़काने के लिए मुख्यमंत्री और सभी अफसरों के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट डाल दी। इस पोस्ट को अब पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी का कहना है कि उनके पास अभी इस आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है और न ही किसी प्रकार की कोई तहरीर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर पूरे मामले की जांच पड़ताल करके युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें