फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित सभासदों को दिलाई पद-गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सिसौली नगर पंचायत में शपथ ग्रहण करते नामित सभासद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नामित सभासदों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। सिसौली नगर पंचायत में बुधवार को शासन द्वारा नामित तीन सदस्यों को एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने नामित सभासद राकेश कश्यप, योगेश वाल्मीकि व सहदेव चौधरी को शासन की नीतियों के अनुसार विकास कराने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्षा नीरू देवी, ईओ मनोज यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह व एसओ वीरेंद्र कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें