मनोनीत सभासदों को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में शासन से मनोनीत पांच सभासदों को शपथ दिलाई गई। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने सभासद सुषमा पुंडीर, कपिल पाहुजा, मुकेश छोटेलाल, राजू त्यागी एवं सुरेश शर्मा को शपथ दिलाई। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सभासदों को फूल भेंट कर सम्मानित किया। बाद में भाजपा सभासद दल के नेता चुने गए प्रेमी छाबड़ा एवं अन्य पदाधिकारी प्रियांशु जैन को शुभकामनाएं दी। दिवंगत सभासद सुनील शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद पूनम शर्मा, बिजेंद्र पाल, राहुल पंवार, पवन बालियान, मुनीश कुमार, अरविंद धनगर, तनवीर आलम, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।