फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। द्वितीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला, शपथ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यशाला में भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हुई मौत के आंकड़ों की जानकार दी। साथ ही नाबालिगों से वाहन ना चलाने की अपील की। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र संस्कार, भव्या, हार्दिक, सीरत, वंशिका, चित्रांशा और सोमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. राजीव कुमार और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। यातायात उपनिरीक्षक मुकेश चंद ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रबंधक सुघोष आर्य और प्रधानाचार्या सोनिका आर्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें