फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टीबी रोगियों का पोषण बंद, तीन माह से नहीं पहुंची धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषित भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता तीन माह से पात्रों के बैंक खातों में नहीं भेजी गई। सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए संचालित निक्षय पोषण योजना अधर में लटकती नजर आ रही है।
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रोगियों की घर-घर खोज की जा रही है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में उनका पंजीकरण कराकर उपचार शुरू कराया जाता है। उपचाराधीन मरीजों को नियमित रूप से दवा दी जाती है। जबकि निक्षय पोषण योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत टीबी मरीज को डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह बैंक खातों में दिया जाता है। यह धनराशि तीन-तीन हजार रुपये की दो किश्तों में प्रदान की जाती है। जिसकी पहली किश्त मरीज का उपचार प्रारंभ करने के समय और दूसरी एवं अंतिम किश्त तीन माह बाद प्रदान की जाती है।


नए पोर्टल से लिंक नहीं हो पा रहे 8829 मरीजों के खाते

कार्यवाहक जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विक्रांत तेवतिया ने बताया कि जनपद में 8829 मरीजों को उपचार प्रदान किया जा रहा है। कार्यालय में मरीजों का पंजीकरण किया गया है। इनमेंं से 5048 मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता की पहली किश्त प्रदान कराई जा चुकी है। जबकि 3413 मरीजों को अभी तक पहली किश्त भी नहीं मिल पाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्पर्श योजना प्रारंभ की गई है। सभी योजनाओं के लाभार्थियों को एक ही अकाउंट से धनराशि का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन



200 से अधिक टीबी मरीज कर चुके शिकायत
बैंक खातों में निक्षय पोषण योजना की धनराशि न पहुचंने से टीबी मरीज परेशान हैं। मरीजों की ओर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 200 से अधिक मरीज धनराशि उनके बैंक खातों में नहीं पहुंच पाने की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें