बुढ़ाना। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बुढ़ाना ब्लाॅक चार परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में 657 बच्चों में से 222 बच्चे अनुपस्थित मिले विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति को लेकर शिक्षकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय जोला नंबर 2 में समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। 157 बच्चों के साथ 127 ही उपस्थित मिले। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय जोला नंबर एक में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर इमरान अली सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर होने की सूचना मिली। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में कार्यरत कुल 415 बच्चों के सापेक्ष 239 बालक बालिकाएं उपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय गढी सखावतपुर नंबर 1 के निरीक्षण के समय कार्यरत पूरा स्टाफ मिला। विद्यालय में 47 बच्चों में से 37 विद्यार्थी उपस्थित मिले। संवाद