फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेंशनर को हर साल जीवन प्रमाणपत्र बनाकर पेंशन कार्यालय में जमा करना पड़ता है, ताकि उनकी पेंशन खाते में आती रहे। लेकिन बीमार होने, चलने फिरने में असमर्थ होने या कोरोना की वजह से बुजुर्गों का ये प्रक्रिया करना कठिन हो जाता है। अब शाखा डाकपाल घर बैठे उनका प्रमाणपत्र बनाकर ऑनलाइन ही बैंक या संबंधित विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर वीर सिंह ने बताया कि ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय मेेरठ ने भी अपने सभी पेंशन धारकों को एमएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया है कि वो सभी घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। जीवन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पेंशनर को अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर और पीपीओ नंबर देना पड़ेगा। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकपाल अपने पास मौजूद एप के माध्यम से उसे फीड करेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीवन प्रमाण पत्र उसकी पेंशन अथॉरिटी के पास स्वत पहुंच जाएगा। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी डाक घर पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें