फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वायु प्रदूषण नियंत्रण यंत्र सुचारु नहीं मिलने पर उद्योगों को नोटिस

विज्ञापन
वहलना स्टील्स में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वैज्ञानिक एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की पांच टीमों ने 10 औद्योगिक इकाइयों में छापे मारी की। वायु प्रदूषण नियंत्रक यंत्र सही प्रकार से काम न करने पर उद्योग संचालकों को नोटिस जारी किये गए। कई उद्योगों में निगरानी सुविधा में भी कमियां पाई गईं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि रोलिंग मिल, स्टील एंड मेटल इंडस्ट्रीज व पेपर इंडस्ट्रीज से संबंधित 10 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनाधिकृत ईंधन का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर विशेष जांच की गईं। बताया कि इन इकाइयों में मुख्यतः एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस सुचारु रूप से कार्य करते हुए नही पाये गये। कहीं कहीं स्टैक मॉनिटरिंग फैसिलिटी में कमियां पाई गयी।

बताया कि निरीक्षण उपरांत औद्योगिक इकाइयों को नोटिस दिये गए। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अनुपालन न होने पर उद्योग को बंद करने जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त टीम में उप जिलाधिकारी राजकुमार, नायब तहसीलदार हरेन्द्रपाल, सुनील व अमित, वैज्ञानिक के रूप में रिषभ श्रीवास्तव, बिलाल, अक्षय, सुंदरम व अभिषेक मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन

-
इन औद्योगिक इकाइयों को दिए नोटिस-
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जांच के बाद वहलना स्टील, सिल्वर टन पेपर मिल, सतगुरू, अंबा, अमन रोलिंग मिल, बरनाला स्टील, जय बालाजी, चौधरी अरसलान मैटल को नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें