फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत परिवार के आठ लोगों को नोटिस, जमीन के बंटवारे का विवाद भी पहुंच सकता है अदालत

Fri, 22 Dec 2023 04:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत परिवार के आठ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, जमीन के बंटवारे का विवाद भी अदालत में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के परिवार की एक सौ करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने अभिनेता की मां और प्रतिवादी सभी बहन-भाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन में अगली सुनवाई सात मार्च को होगी।

विज्ञापन


अभिनेता के भाई शमाशुद्दीन ने 17 नवंबर 2023 को संपत्ति बंटवारे के लिए अदालत में वाद दायर किया था। वादी के अधिवक्ता खुर्शीद फारूकी ने बताया कि शुक्रवार को प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन में हुई। प्रतिवादी अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत की ओर से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत सभी आठ प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सौ करोड़ रुपये की संपत्ति में बुढ़ाना का पैतृक मकान और 21 दुकाने हैं। 

नवाबुद्दीन के इंतकाल के बाद शुरू हुआ विवाद
अभिनेता के पिता जमीदार नवाबुद्दीन सिद्दीकी के इंतकाल के बाद यह विवाद शुरू हुआ। भाइयों के बीच बुढ़ाना के पैतृक मकान और दुकानों के बंटवारे को लेकर अदालत तक बात पहुंच गई। अदालत ने सुनवाई के लिए सात मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन


इन्हें भेजे गए हैं नोटिस
वादी शमासुद्दीन ने वाद दायर कराया है। इसके बाद अदालत ने उनके भाई अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, उनकी माता मेहरूनिशां, भाई अयाजुद्दीन, फैजुद्दीन, माजूद्दीन, अलमासुद्दीन, 
मिनाजुद्दीन के अलावा बहन शामिया को नोटिस भेजे गए हैं। 

जमीन की लड़ाई भी पहुंच सकती है अदालत
बुढ़ाना में अभिनेता के परिवारों की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन है। जमीन के बंटवारे को लेकर भी मनमुटाव है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि बुढ़ाना तहसील में जमीन के बंटवारे के मामले में भी वाद दायर किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें