धर्मस्थल निर्माण की सूचना झूठी निकली
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला राधा कृष्णपुरम में पिछले कई वर्षों से एक धर्मस्थल के निर्माण पर स्टे है। एक वाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। बुधवार को कस्बे के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर धर्मस्थल में निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना दी। एसआई चंद्रसेन सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मौके पर धर्मस्थल में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। निर्माण की सूचना झूठी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसआई ने बताया कि किसी ने फोन पर निर्माण होने की सूचना दी थी, जो झूठी पाई गई है।