ग्रामीण के खाते से 1.20 हजार रुपये उड़ाए
जानसठ। गांव तालड़ा निवासी परमजीत पुत्र महेंद्र सरदार का एसबीआई जानसठ शाखा में खाता है। पीड़ित के खाते से 27 जनवरी को एटीएम चंडीगढ़ से 40 हजार रुपये, अलीगढ़ की सविता के खाते में ट्रांसफर किए गए और 20 हजार रुपया निकाले गए हैं। 28 जनवरी को बाकी के 60 हजार रुपये एटीएम द्वारा निकाले गए हैं। पीड़ित के मोबाइल पर मेसेज आने पर पता चला तो पीड़ित ने बैंक में पहुंचकर शाखा प्रबंधक से खाते रुपये निकलने की बात बताई। शाखा प्रबंधक ने खाते पर फिलहाल रोक लगा दी है। पीड़ित परमजीत द्वारा थाने में अज्ञात लोगों द्वारा खाते से पैसा निकालने के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।