भोकरहेडी कालेज में प्रवासी मजदूरों से जानकारी करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नोडल अधिकारी ने क्वांरटीन केंद्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर, भोपा। जिले के नोडल अधिकारी मुख्य सचिव आरएन सिंह यादव ने शनिवार को भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण किया। यादव ने क्वांरटीन में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के ईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां 89 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में 69 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। जांच कर साफ सफाई का जायजा लिया। भोपा कस्बे में किए गए क्वारंटीन लोगों की भी नोडल अधिकारी ने पूछताछ की। कस्बे में साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के आदेश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, निरीक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
भोपा में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR