फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़कों पर गोवंश देख नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से नामित नोडल अधिकारी आईएएस सतीश पाल पहुंचे मुजफ्फरनगर
विज्ञापन

कई स्थाई और अस्थाई गोशालाओं का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शासन से नामित नोडल अधिकारी आईएएस सतीश पाल ने जिले में संचालित विभिन्न स्थानों पर अस्थाई और स्थाई गोशालाओं का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर निराश्रित गोवंश को घूमते देखकर नाराजगी जताई।
नोडल अधिकारी सतीश पाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित गोशालाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अस्थाई गोशाला नगर पालिका खतौली, नावला कोठी, सिमोली आदि का निरीक्षण किया। स्थाई कान्हा गोशाला शाहपुर, काजी हाउस जमालपुर, कान्हा गोशाला बुढ़ाना को भी देखा। अस्थाई गोशाला रायपुर अटेरना, अस्थाई गोशाला फतेहपुर खेड़ी का सघन निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कुछ स्थानों पर निराश्रित गोवंश को घूमते देखकर नाराजगी जताई। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के साथ पशुपालन विभाग के डॉ राजीव कुमार त्यागी, डॉ विपिन तोमर, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ सचिन चौधरी और अन्य पशुपालन विभाग और खंड विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें