कोरोना संक्रमण रोकने को किए जा रहे प्रयासों की अधिकारियों से जानकारी लेते कोविड-19 के नोडल अफसर रा?
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोविड-19 के जिला नोडल अफसर राजेश पांडेय ने रविवार को देवबंद पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कोरोना टीकाकरण, सफाई व्यवस्था और सैंपलिंग आदि व्यवस्थाओं को मुकम्मल बनाने को निर्देशित किया।
नमामी गंगे के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अफसर राजेश पांडेय दोपहर करीब 11.30 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कोरोना संक्रमण रोकने हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। नोडल अफसर राजेश पांडेय ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग के लिए प्रेरित करें। नगर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखे। इसमें एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी, मनोज सिंघल, अश्वनी जैन, अनुज जैन आदि रहे।