फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ट्रेनों में आरक्षण नहीं, रोडवेज का सहारा

Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन निगम ने 10 बसों को पूर्वांचल के लिए रवाना किया
विज्ञापन

- दीपावली मनाकर लौटने वालों और छठ पर्व मनाने जाने वालों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दीपावली और भैया दूज पर्व मना कर लौटने व छठ पर्व मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वांचल व लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट आरक्षित नहीं हो पा रही हैं। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाकर दस बसों को पूर्वांचल के लिए रवाना किया है।
दीपावली, भैया दूज पर्व मनाने के लिए दूर दराज कारोबार व नौकरी करने वाले अपने घर आए थे जो अब लौटने लगे हैं। जिस कारण ट्रेनों में भीड़ हो रही है। 19 नवंबर को छठ पूजा का बड़ा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाने के लिए लिए पूर्वांचल व बिहार के लोग अपने घर जा रहे हैं। इन सभी लोगों को ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने में भारी परेशानी हो रही है, क्योंकि सभी ट्रेनों में दो माह से आरक्षण को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी व पूर्वांचल व बिहार जाने के लिए लोगों ने कई कई माह पहले से ही सीटों का आरक्षण कराया हुआ है। जो लोग तत्काल में आरक्षण कराने पहुंच रहे हैं उन्हेंं सीट आरक्षित कराने के लिए कई कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी सीट आरक्षित नहीं हो पा रही है, क्योंकि सभी ट्रेनों में पहले से ही सीट आरक्षित हैं। अब तो वेटिंग में भी परेशानी सामने आ रही है। उधर, ट्रेनों में सीट आरक्षित न होने पर पूर्वांचल के लोगों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया है। मुजफ्फरनगर डिपो ने दस व खतौली डिपो ने चार बसों को पूर्वांचल के लिए रवाना किया है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दस बसों को पूर्वांचल के लिए लगाया है। यह बसे शुक्रवार को यात्रियों को लेकर रवाना हो गई हैं, जो 19 की शाम को वापस चलेंगी। डिमांड के अनुसार और भी बसों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें