फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू का वार जारी, नहीं थम रही बीमारी

Sat, 18 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार पीडित मरीज। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू का वार लगातार जारी है। एडीज मच्छर का डंक लोगों को अभी भी अपनी चपेट में ले रहा है। इस साल पांच माह के भीतर 400 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। अक्टूबर माह में डेंगू पॉजीटिव केस की संख्या सबसे अधिक रही। इस साल जुलाई माह में डेंगू का पहला केस सामने आया था।

हर साल नवंबर माह की शुरूआत और दीपावली के बाद डेंगू का असर खत्म हो जाता था, लेकिन इस बार अभी तक भी डेंगू लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। आए दिन डेंगू के पॉजीटिव मरीज सामने आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को भी डेंगू के छह मरीज पॉजीटिव पाए गए। इनमें एक शाहपुर, एक बुढ़ाना, एक मेघाखेड़ी और तीन शहरी क्षेत्र के शामिल हैं। छह मरीज मिलने के बाद अब डेंगू मरीजों की संख्या 429 पर पहुंच गई है। जिला चिकित्सालय में फिलहाल डेंगू के आठ पॉजीटिव मरीज भर्ती है। उधर, वायरल और टाइफाइड बुखार भी लोगों को तपा रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना पांच सौ से अधिक बुखार के मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले बुखार के मरीजों की लक्षण के आधार पर जांच कराई जा रही है। मलेरिया टीम और ब्लॉक स्तर से भी गांव-गांव जाकर सर्विलांस का कार्य कराया जा रहा है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट किया जाता है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पैम्फलेट और वॉल पेंटिंग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



किस माह इतने लोग डेंगू पॉजीटिव

माह

मरीजों की संख्या

जुलाई

तीन

अगस्त

12

सितंबर

148

अक्तूबर
194

नवंबर (अब तक) 72



योग
429

यह है डेंगू के लक्षण

- अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार होना।

- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।

- आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है।

- जी मिचलाना एवं उल्टी होना।

- गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना।



इन बातों का रखें खास ख्याल

- कूलर एवं पानी की टंकियों को खाली कर साफ करें।

- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें।

- घरों या आसपास जहां कहीं भी पानी भरा हो तो उसे सुखा दें।

- गमलों के नीचे रखे बर्तनों में से पानी को नियमित सुखाएं।

- पानी की टंकी के ढक्कन बंद रखें और सप्ताह में एक दिन इसको खाली करें।

- पुराने टायर, बर्तनों को हटा दें या फिर उनमें इकट्ठा पानी को सुखा दें।

- दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें