5-खतौली में बिददीवाड़ा मार्केट में ग्राहकों की कमी की वजह रौनक गायब रही।
- फोटो : KHATAULI
खुले बाजार, नहीं दिखे ग्राहक
खतौली(मुजफ्फरनगर)। शुक्रवार को नगर के सभी बाजार तो खुले लेकिन जुमे की नमाज को लेकर बाहरी ग्राहक खरीदारी करने नहीं आए। जिसकी वजह से बाजारों से रौनक गायब रही। ग्राहकों की कमी के चलते बाजारों से रौनक गायब रही। जिससे व्यापारी प्रभावित रहा। व्यापारी नेता राकेश जैन, दीपचंद, प्रमोद शर्मा, गौरी आदि का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने अपनी दुकानें खोली, लेकिन बाहर का ग्राहक सामान लेने नहीं आ सका। जिसकी वजह से व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हुआ है।