फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुबह छह बजे से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Sat, 11 Nov 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिव चौक के आसपास नहीं जा पाएंगे चौपहिया वाहन, लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। दीपावली व धनतेरस पर बाजारों में भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है। चौपहिया वाहनों का नगर में शिव चौक के आसपास आगमन शनिवार से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। खाली ई-रिक्शा भी शिव चौक क्षेत्र में नहीं चल सकेंगी। सुबह छह बजे से रात बारह तक शहर में नो एंट्री रहेगी।



शुक्रवार को धनतेरस पर्व पर शिव चौक के आसपास बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ को देख कर व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मीनाक्षी चौक, आलू मंडी तिराहा, झांसी की रानी तिराहा, भगत सिंह रोड, नावल्टी चौराहा, अहिल्याबाई चौराहा पर पुलिस तैनात थी, लेकिन भीड़ काबू में नहीं आ पा रही थी। ई-रिक्शा भी इन व्यस्तम बाजारों में घूम रही थीं, जिससे जाम के हालात बन रहे थे। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर एडवाइजरी जारी कर दी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि शिव चौक के आसपास बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ है। इसी के मद्देनजर चौपहिया वाहनों का चरथावल मोड़ से शहरी क्षेत्र, सूजडू चौकी से शहरी क्षेत्र, भोपा रोड रजबहे पटरी से शहरी क्षेत्र व रामपुर तिराहे से शहरी क्षेत्र में प्रवेश पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है, जो खाली या एक अथवा दो सवारी वाली ई-रिक्शा होगी वह भी शिव चौक के आसपास बाजार में नहीं जाएंगी। जिस ई-रिक्शा में तीन या चार सवारी बैठी होंगी, वही शिव चौक के आसपास बाजार में जा सकेगी।


यह रहेगी व्यवस्था

चौपहिया वाहन जानसठ रोड से महावीर चौक, प्रकाश चौक, भोपा व गांधी काॅलोनी पुल से सिविल लाइन थाना, चरथावल रोड से शामली बस अड्डा, सूजडू की तरफ से महावीर चौक तक ही चौपहिया वाहन आना जाना कर सकेंगे।
विज्ञापन



अपंजीकृत ई-रिक्शा होंगी सीज
एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर तीन दिन के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है। अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चला कर दो दर्जन से अधिक रिक्शा पकड़ी गई हैं। त्योहार के बाद शहर में घूमने वाली अपंजीकृत ई-रिक्शा सीज की जाएंगी। उन्होंने सभी से शिव चौक की तरफ वाहनों पर न आने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें