फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम में कैश नहीं

विज्ञापन
मेरठ रोड पर त्योहार के सीजन में बंद पडे एटीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम में कैश नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली की छुट्टियों को लेकर बैंक चार दिन के लिए बंद हो गए हैं। छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम खाली हो गए हैं। मेरठ रोड के सभी एटीएम बंद रहे। शहर में 80 प्रतिशत एटीएम बंद हैं। शिवचौक के पीएनबी और रेलवे रोड के एसबीआई पर लंबी कतार रही।
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टियों के बाद आम जनता का सहारा एटीएम ही रह जाते हैं। त्योहार के चलते लोग पैसा निकालने में लगे हैं। शनिवार को शहर के 80 प्रतिशत एटीएम बंद रहे। इसके चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन एटीएम एक साथ है। इनमें एसबीआई, सिंडीकेट बैंक, सेंट्रल बैंक का एटीएम शामिल हैं। तीनों एटीएम शनिवार को बंद रहे। सिटी सेंटर के निकट एसबीआई का एटीएम भी बंद रहा। मेरठ रोड के सभी एटीएम बंद होने से इस क्षेत्र के सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिवचौक पर पीएनबी के एटीएम पर लंबी लाइन लगी रही। प्रकाश चौक, महावीर चौक और सदर बाजार के अधिकतम एटीएम बंद होने से आम जनता परेशान रही। रेलवे रोड पर एसबीआई की शाखा पर लोगों की लंबी कतार रही। नईमंडी, रुड़की रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड के एटीएम के भी यही हालात रहे। छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम की इस हालात से आम जनता परेशान रही। बैंक चार दिन बंद रहेंगे। ऐसे हालात में यदि एटीएम में पैसा नहीं डाला गया तो जनता को कठिनाइयां उठानी पडे़गी। इस संबंध में एलडीएम अमित बुंदेला का कहना है कि जनता की परेशानी को देखते हुए पीएनबी की मोबाइल एटीएम लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें