संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जीडी गोयनका में हुए खेलों में तीन जिलों के बैंक कर्मी शामिल रहे। विजेताओं को बैंक अधिकारियों ने सम्मानित कयिा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप खुराना ने किया। खुराना ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। नेतृत्व के गुणों का विकास भी होता है। इसके बाद 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गायन एवं स्टैंडअप कॉमेडी रही। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के बैंक कर्मियों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ पुरुष में नितिन कोहली एवं महिला वर्ग में रीतिका को पहला स्थान मिला। बैडमिंटन में अभिषेक चौहान और बबीता रानी पहले स्थान पर रहे। शतरंज में सर्वेश नागवान और कैरम में नितिन कोहली ने पहला स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों गायन में जोगध्यान शर्मा ने पहला स्थान पाया। कॉमेडी में पवन वर्मा ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार व्यास, अवनीश कुमार, अनिल गुप्ता, सुनील बालियान, पवन वर्मा, निखिल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अर्पण कुमार, वरुण शर्मा, विपुल पाल, राकेश जैन, प्रदीप सैनी, नेहा सिंह, रिम्पी, रश्मि, बबीता, विक्की आदि रहे।