मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने व्यापारियों की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनीं। नितिन अग्रवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने बुके, पटके और धार्मिक तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अग्रवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल और जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी मिलकर काम करेंगे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत होते हैं। इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, तरुण मित्तल उपस्थित रहे। ब्यूरो