देवबंद। श्री श्याम सलोना सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 9 सितंबर को श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन देवीकुंड मेला मैदान में किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं द्वारा नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा श्री बालाजी धाम से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर देवीकुंड पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रस्तुत भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अमित गर्ग (बिट्टू) ने बताया कि श्री श्याम वंदना महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) और साक्षी अग्रवाल (जयपुर) सुंदर भजन प्रस्तुत करेंगे। निशान यात्रा में उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, यश बंसल, संजीव मित्तल, विनय गुप्ता, मनीष भारती, राजीव गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, रोहित सिंघल, हरिओम सिंघल, विकास चौधरी, आकाश रस्तोगी, अभिषेक चावला, नीरज गर्ग, मनोज बंसल व आदित्य आदि मौजूद रहे।