फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में पेस्टीसाइड की 15 दुकानों पर छापा, चार नमूने एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने एसडीएम के नेतृत्व में नगर में पेस्टीसाइड की करीब 15 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार और जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने संयुक्त रूप से पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापा मारा। इससे पेस्टीसाइड विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई विक्रेता तो अपने दुकानें बंद कर इधर उधर चले गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने बताया कि 15 दुकानों पर छापा मारकर 4 नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बता दें कि डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पूरे जिले में गठित टीमों द्वारा छापा मारने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें