फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग करमुद्दीन की हत्या में नौ नामजद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। गांव टंढेड़ा में बुजुर्ग करमुद्दीन की हत्या के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक दर्जन व्यक्ति घायल हो गए थे, जबकि 55 वर्षीय करमुद्दीन पुत्र फैजुद्दीन की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, साजिश रचने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को थाना पुलिस ने आरोपी सैद अली, अमजद उर्फ मुल्ला, आस मोहम्मद, सलमान उर्फ मानू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों से एक डंडा और धारदार हथियार बरामद किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों दानिश, इरशाद, अहसान, अकबर, जावेद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें