फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बस्ती में आउट ऑफ स्कूल नौ बच्चे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीएमए मायाराम और जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक समेत बेसिक शिक्षा विभाग की टीम शहाबुद्दीन पुर रोड पर अनुज ब्रिक्स फील्ड के निकट डेरा बस्ती में पहुंचीं। यहां आउट ऑफ स्कूल नौ बच्चों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने इनके परिजनों को समझाया कि शिक्षा बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। पढा-लिखा बच्चा जीवन में आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी नौ बच्चों का एडमिशन परिषदीय विद्यालय शहाबुद्दीनपुर में कराने के निर्देश दिए। इन बच्चों में एक छह साल की रेनू नाम की बच्ची मूक बधिर मिली है। इस बच्ची को शिक्षा विभाग की तरफ से विशेष शिक्षा तथा मूक बधिर उपकरण दिए जाएंगे।
बीएसए मायाराम बेसिक शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल तक एक भी बच्चा बिना स्कूल छूटना नहीं चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। हाउस होल्ड सर्वे में सभी अध्यापक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित करेंगे और उनका नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें