Prayagraj News : निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
मुजफ्फरनगर नगर निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं पुरकाजी के पूर्व चैयरमैन तारिक मुस्तफा ने पार्टी छोड़ दी है।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वह बेहद दुखी मन से पार्टी छोड़ रहे हैं। पिछले ढाई दशक से वह पार्टी के लिए काम कर रहे थे। उन्हें चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव लड़ाने का भरोसा दिया था। लेकिन जब टिकट घोषित हुआ तो उनकी जगह किसी दूसरे प्रत्याशी को उतारा गया। इससे समर्थकों में मायूसी है।
गौरतलब है कि रालोद ने पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन बशारत खान को प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस ने जिले की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शहर पालिका सीट के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, जबकि खतौली से जमील अंसारी को मैदान में उतारा गया।
पुरकाजी से कमरुज्जमां उर्फ नसीम मियां, चरथावल से वसीउद्दीन, मीरापुर से नौशाद आलम, बुढ़ाना से कौसर जहां कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।