फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नहीं पहुंचे एनएचएआई अधिकारी, बेनतीजा रही बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर भाकियू अराजनैतिक का धरना जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। भाकियू अराजनैतिक का पानीपत-खटीमा हाइवे पर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। उधर, मुजफ्फरनगर में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस कारण बैठक बिना निर्णय के समाप्त हो गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की।

मंगलवार को हुई महापंचायत में एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर वादा किया था कि बुधवार को मुजफ्फरनगर में एनएचआई और अन्य अधिकारियों के साथ भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। एडीएम फाइनेंस कार्यालय में बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान और जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम और तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद थे, लेकिन एनएचएआई के किसी भी अधिकारी के न पहुंचने के कारण बिना किसी निर्णय के बैठक समाप्त हो गई। ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र रावल उर्फ बब्बल का कहना है कि समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। सुभाष शर्मा, सुरेंद्र, सुनील शर्मा, नीटू रावल, सुबोध कुमार, रोशन लाल, मासूम, सादिक, जमशेद व लियाकत आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें