फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नवागत एसएसपी सूरज कुमार राय ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय ने बृहस्पतिवार देर शाम मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जनपद की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुचारु बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मूल रूप से जौनपुर जनपद निवासी सूरज कुमार राय वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
वह इससे पहले मेरठ में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभाली। मार्च 2023 में उनकी तैनाती आगरा कमिश्नरेट में हुई। जून 2023 में उन्हें आगरा में नगर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई। अप्रैल 2025 में सूरज कुमार राय को बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
विज्ञापन

शासन स्तर से बुधवार को जारी आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश में उनका तबादला मुजफ्फरनगर किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम उन्होंने जनपद पहुंचकर एसएसपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें