फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल ने की आधी फीस माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल ने की आधी फीस माफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल की प्रबंध कमेटी व अभिभावकों के बीच हुई बैठक में प्रबंधन द्वारा लॉकडाउन के समय की स्कूल व वार्षिक फीस आधी माफ करने का निर्णय लिया गया। कुछ अभिभावक पूरी फीस माफ करने पर अड़े रहे। नोंक झोंक होने पर कुछ अभिभावक नाराज होकर बैठक से चले गए।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लॉकडाउन में स्कूल बंद हैं। इसके चलते अभिभावक बच्चों की स्कूल फीस माफ करने की मांग करते आ रहे हैं। शनिवार को न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल की प्रबंध कमेटी व अभिभावकों के बीच बैठक हुई। जिसमें स्कूल व वार्षिक फीस में आधी फीस माफ करने का निर्णय लिया गया। कुछ अभिभावकों ने पूरी फीस माफ करने की मांग की। स्कूल के सचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभिभावकों द्वारा लॉकडाउन के समय की स्कूल फीस माफ करने की मांग जा रही थी। शनिवार को बैठक में लॉकडाउन लगने पर जब से बच्चे स्कूल नहीं आए हैं और जब तक बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। तब तक की आधी स्कूल फीस व आधी वार्षिक फीस माफ की गई है। बैठक में स्कूल कमेटी के सचिव प्रवीण गर्ग, प्रधानाचार्य हरियोग वीर संत, अमित सिंघल, दीपक कौशिक, अरुण गर्ग, मनीष गोयल, संदीप वर्मा, नीशू गोयल, पीयूष गोयल, मुस्तकीम मलिक, संजीव गोयल, आशीष गोयल, संदीप वर्मा, सोनल गोयल, माठु वर्मा आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें