फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दिए सफलता पाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को दिए सफलता पाने के गुर बताए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल एंड माइंडसेट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, वक्ता समृद्धि त्यागी, शिक्षाविद अनिल शास्त्री, कुलदीप सिवाच, रजनीश कुमार, पंकज धीमान और प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मोटिवेटर एमएस गौर ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ना-लिखना केवल नौकरी पाने का ध्येय नहीं, बल्कि समाज के लिए लायक एवं जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। मुख्य वक्ता समृद्धि त्यागी ने कहा कि यदि हमें अपने मस्तिष्क की क्षमताओं को समझकर उस पर कंट्रोल करना आ गया तो सफलता निश्चित रूप से हमारे कदम चूमेगी। शिक्षावि अनिल शास्त्री ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की कापियों में लिखने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विषय को सेलेबस के अनुसार ही तैयारी करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें