नेताजी को किया याद
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर समाजसेवी मनीष चौधरी के आफिस पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, सलीम, पवन मित्तल, विक्की चावला, रविश अंसारी, पंडित शेखर जोशी, पवन मित्तल, आशीष तोमर, अमित बाबी, नदीम अंसारी, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी उर्फ गोलू आदि मौजूद रहे।