चरथावल में भूख हडताल पर बैठे तौल लिपिकों को समर्थन करते भाकिसं अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
वार्ता विफल, चार जनवरी को होगी पंचायत
मुजफ्फरनगर, चरथावल। समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर लिपिक रहे। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने धरने पर पहुंचकर लिपिकों को समर्थन दिया। इस मुद्दे पर मिल प्रबंधन के खिलाफ चार जनवरी को पंचायत करने का ऐलान किया। उधर, तौल लिपिकों और एसडीएम सदर दीपक कुमार एवं मिल अधिकारियों के बीच शाम को हुई वार्ता विफल हो गई।
किसान नेता पूरण सिंह ने आरोप लगाया तौल लिपिकों की मांगों को लेकर मिल प्रबंधन संवेदनशील नहीं है। जिससे करीब डेढ़ दर्जन परिवारों के समक्ष आजीविका की दिक्कत खड़ी हो गई है। यदि मिल ने समस्या हल नहीं की तो चार जनवरी ब्लॉक प्रांगण में पंचायत में रणनीति तय की जाएगी। मौके पर जिले सिंह, कुशल पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, मदन सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।