जिला पंचायत सभागार में बैठक मे मौजूद अधिकारीगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राजस्व वसूली में लापरवाही सहन नहीं होगी
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व वसूली के संबंध मे शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली निर्धारित की जाए। बैठक में डीएम ने राजस्व वसूली को लेकर बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार समेत सभी एसडीएम और राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।