फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर आज होगी नीट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार जनपद में बना है नीट की परीक्षा का सेंटर
विज्ञापन

800 विद्यार्थी प्रत्येक विद्यालय में परीक्षा देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को पहली बार नीट की परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जनपद में पांच विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक विद्यालय में लगभग 800 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इस बार जिले के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा।
पटेल नगर का एसडी पब्लिक स्कूल, सरकुलर रोड का केंद्रीय विद्यालय, एमजी वर्ल्ड, कूकड़ा स्थित ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल, भोपा रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल रहकड़ा शामिल है। सभी सेंटर पर दो से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 1.30 बजे तक एंट्री आवश्यक है। जिले के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि सभी पांचों सेंटर पर अच्छी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की देखरेख में यह परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अपने ही जिले में सेंटर लग जाने से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह है। सरकुलर रोड के लक्ष्यदेव का कहना है कि यह खुशी की बात है कि इस बार छात्रों परीक्षा देने के लिए अन्य जनपदों में नहीं जाना होगा। वह भी इस बार परीक्षा दे रहा है। छात्रा पूनम का कहना है कि हमें खुशी है कि हमें अपने जिले में ही परीक्षा देने का मौका मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें