फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुड़ विक्रेताओं से सुविधा शुल्क की वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व रालोद नेता चौधरी योगराज सिंह ने कोल्हू संचालकों व गुड़ विक्रेता की समस्या सुनकर उनका समाधान कराया। क्षेत्र के कोल्हू संचालकों व गुड़ विक्रेताओं ने गांव आदमपुर में बैठक का आयोजन किया। गुड़ विक्रेताओं ने बताया कि वे ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से गुड बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बावजूद इसके अधिकारी व कर्मचारी उन्हें प्रताड़ित करते हैं और सुविधा शुल्क वसूल करते हैं। उपस्थित किसानों ने भी समस्याओं को रखा। पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र सिंह यादव व मंडी समिति सचिव को मौके पर बुलाकर गुड़ विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करने को कहा। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कोई भी उन्हें परेशान नहीं करेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान जरीफ अहमद, जीत सिंह, ओम प्रकाश प्रधान, सतपाल कश्यप, सुधीर कश्यप, राजेश कश्यप के अलावा गांव आदमपुर सहित ढिंढावली, शिकारपुर, पलड़ी सहित अन्य गांवों के कोल्हू संचालक व गुड़ विक्रेता किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें