लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन कोहरे के प्रकोप के चलते गड़बड़ा गया है। रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस कैसिंल रही। सुपर को भी रेलवे प्रशासन ने कोहरे की समस्या बनने पर 16 जनवरी तक रद्द कर दिया है। उत्कल एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को रूला दिया। यह ट्रेन मुजफ्फरनगर 23 घंटे लेट पहुंची।
कोहरे का सितम रेलवे संचालन पर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। एक हजार से अधिक किलोमीटर दौड़ने वाली ट्रेनें अधिक प्रभावित हो रही हैं। रविवार को नौचंदी एक्सप्रेस कैंसिल रही। सुपर भी कोहरे की भेंट चढ़ गई है। ठंड ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लगातार देरी से चलने के कारण फिलहाल रेलवे प्रशासन इस ट्रेन को भी 16 जनवरी तक कैंसिल कर दिया है। उत्कल एक्सप्रेस भी लेट पहुंची। यह ट्रेन शनिवार के बजाए रविवार देर शाम को पहुंची। करीब 23 घंटे उत्कल एक्सप्रेस लेट रही।
इसके अलावा भी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे, इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटे, गोल्डन टेंपल मेल 40 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से दिनभर यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि नौचंदी रविवार को कैंसिल रही। उत्कल भी 23 घंटे की देरी से आई। कोहरे में ट्रेनों की चाल पर प्रभाव पड़ रहा है।