फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज होगा। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि प्रात: 10 बजे जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश लोक अदालत का उद्घाटन करेंगे। इस बार की लोक अदालत में कई विशेष सुविधाएं आमजन को प्रदान की जा रही हैं। इस लोक अदालत में बैंक ऋण के जो मामले हैं, उसमें लगभग सभी बैंकों की ओर से न्यूनतम 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट भी जिस तिथि पर खाता एनपीए घोषित हुआ है, उस तिथि पर देय धनराशि पर प्रदान की जाएगी। निजी वित्तीय संस्थान जैसे श्रीराम ट्रांसपोर्ट एवं श्री राम सिटी की ओर से समस्त पेनाल्टी माफ की जा रही है। इसके अलावा लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, लघु फौजदारी वाद मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले, पारिवारिक वाद सिविल मामले आदि संबंधित न्यायालयों द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। उन्होंने जिले की जनता से यह अपील की है कि लोक अदालत के इस पर्व में सम्मिलित होकर इसका लाभ उठाएं और लंबे समय से लंबित चले आ रहे अपने मामलो का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें